मध्यप्रदेश

दिव्यांग -जन शिविर में एडीप योजना के तहत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करायें

Provide artificial limbs and assistive devices to persons with disabilities at the camp under the ADIP scheme.

DKA. बड़वाह

भारत सरकार की एडीप (ADIP) योजना के तहत खरगोन जिले की बड़वाह जनपद पंचायत कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें,1 महिला,3 वृद्ध,2 युवा सहित 1 नाबालिग को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण किये गये। सामाजिक न्याय विभाग खरगोन एवं एलिम्को के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया था।

जिसमें अशोक वर्मा, संतोष सिंह तोमर, श्याम राठौर,हरि करण गुर्जर, समोती बाई व अन्य को
कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण देकर आत्म निर्भर बनाया गया। उपरोक्त शिविर में बड़वाह ब्लाक दिव्यांग -जन अधिकारी श्री कमल बिरला जी का ,नगर पालिका बड़वाह का, दिव्यांग -जन स्वावलंबन एवं कल्याण समिति जिला -अध्यक्ष खरगोन, गोविंद सिंह चौहान, बड़वाह ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर, पत्रकार बंधु श्री भूपेन्द्र जी सेन, अमित जी जोशी, दिव्यांग जगत, प्रतिनिधि गोविंद सिंह चौहान का दिव्यांग -जनो को पूरे समय सहयोग प्राप्त हुआ।

Divyango ki Awaz

Related Articles

Back to top button