मध्यप्रदेश

भीड़ ने किया पुलिस पर हमला 3 जवान घायल

Mob attacks police; 3 personnel injured

DKA बालाघाट

जिले के सालेटेकरी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सड़क हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर करीब 20 से 25 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। ज्ञात हो कि जिले के छत्तीसगढ़ बार्डर से सटा हुआ सेलेटेकरी थाना अंतर्गत अचानकपुर ओर आमगांव के बीच में ट्रक की टक्कर से एक वयक्ति की मौत की सूचना पर पुलिस अपने स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंची ।

जहां पर मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराने बिरसा अस्पताल लाना चाह रही थी लिकिन वहां मौजूद भीड़ समझाने पर भी नहीं मान रही थी । पुलिस के और समझाने पर जनता भड़क गई ओर पुलिस वालों पर हमला कर दिया जिसमें 3 पुलिस के जवान को अत्यधिक चोट आई है ओर उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया है । उनका इलाज चालू है ओर पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है साथ ही अग्रिम कार्यवाही भी कर रही है ।

Divyango ki Awaz

Related Articles

Back to top button