
DKA. NEW DELHI
अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। कुवैती सेना ने कहा है कि उन पर मिसाइल और ड्रोन्स से हमला हुआ, जिसे कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। हालांकि कुछ ड्रोन्स कुवैत की सीमा में गिरे हैं। कुवैत सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने एएनआई से बातचीत में स्पष्ट किया कि ईरान के अधिकारियों से इस हफ्ते अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, यूएस विशेष शांति मिशन प्रतिनिधि स्टीव विटकोफ और पूर्व सीनियर एडवाइजर जैरेड कुश्नर की संभावित बैठक को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।
लीविट ने कहा ये संवेदनशील कूटनीतिक चर्चाएं हैं और अमेरिका प्रेस के माध्यम से कोई बातचीत नहीं करेगा। स्थिति लगातार बदल रही है, इसलिए किसी भी बैठक के बारे में अटकलों को अंतिम न मानें जब तक व्हाइट हाउस द्वारा आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की जाती।
US सेंट्रल कमांड के अनुसार फरवरी 28 से शुरू हुए युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान में 9,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया और 140 ईरानी जहाजों को नष्ट या क्षतिग्रस्त किया। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ वार्ता जारी है, CENTCOM ने पुष्टि की कि हमले जारी हैं।
इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्ला ठिकानों पर हमला किया
इस्राइल की सेना ने बेरूत में हिजबुल्ला के ढांचे पर नए हमले की घोषणा की है। यह कदम प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस घोषणा के बाद आया जिसमें उन्होंने लेबनानी समूह पर हमले जारी रखने का एलान किया था।
इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्ला ठिकानों पर हमला किया
इस्राइल की सेना ने बेरूत में हिजबुल्ला के ढांचे पर नए हमले की घोषणा की है। यह कदम प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस घोषणा के बाद आया जिसमें उन्होंने लेबनानी समूह पर हमले जारी रखने का एलान किया था।

