राजनीति

संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे, झारखंड के मामले में चुप क्यों ,राहुल पर सीएम यादव का तीखा हमला

संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे, झारखंड के मामले में चुप क्यों ,राहुल पर सीएम यादव का तीखा हमला

DKA. BHOPAL

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड के छात्रों से जुड़े मामलों पर चुप हैं और उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ छात्रों के हितों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड से जुड़े मामलों में पीछे हट जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि छात्रों की चिंता है तो झारखंड के छात्रों के मामले में भी उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यदि किसी मामले में सवाल हैं तो लोकतांत्रिक तरीके से संसद में चर्चा होनी चाहिए और तथ्यों के आधार पर बात रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मुद्दों को उठाकर संसद की कार्यवाही रोकना उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर देश और समाज को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका यह रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ छात्रों के हितों की बात करना और दूसरी तरफ झारखंड के मामलों में पीछे हट जाना दोहरा रवैया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए तथ्यों के साथ चर्चा करना जरूरी है।

Divyango ki Awaz
Back to top button