मनोरंजन

सुनील शेट्टी ने बनाया फैन का दिन

Suniel Shetty made his fan's day

DKA. Mumbai

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले सुनील शेट्टी के एक जबरा फैन ने अनोखी शर्त रख दी। उसने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि अगर सुनील शेट्टी का कमेंट आ जाएगा तो वह और उसकी पत्नी ‘बॉर्डर 2’ देखने जाएंगे।

एक्टर सुनील शेट्टी के एक फैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर करके लिखा, ‘सुनील शेट्टी सर कमेंट कर दें तो हम दोनों ‘बॉर्डर 2’ मूवी देखने जाएंगे। इस पर अहान शेट्टी ने अपने पिता से कमेंट करने की सिफारिश की। अहान शेट्टी ने यूजर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘पापा कर दो’। साथ में हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया।
अपने फैन की ख्वाहिश सुनील शेट्टी ने पूरी कर दी और उसके पोस्ट पर कमेंट कर दिया। अन्ना ने कमेंट भी काफी दिलचस्प अंदाज में किया। उन्होंने लिखा, ‘पहली बार में तुम दोनों जाना, फिर मां-बाप के साथ जाना’। सुनील शेट्टी के इस रिएक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। तमाम अन्य यूजर्स भी प्रतिक्रिया देत रहे हैं।

Divyango ki Awaz

Related Articles

Back to top button