indoreराजनीति

राहुल गांधी बोले– इंदौर में लोग पानी पीकर मर रहे, यही है अर्बन मॉडल

Rahul Gandhi said – people are dying in Indore after drinking water, this is the urban model

DKA. इंदौर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों से चर्चा के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इंदौर जैसे शहर में लोग पानी पीकर मर रहे हैं और इसे अर्बन मॉडल कहा जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि जिन परिवारों से वे मिले हैं, उनमें लोगों की मौत हुई है और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हुए हैं। यह कहा जाता था कि देश में स्मार्ट सिटी विकसित की जाएंगी, लेकिन यहां पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। सारे परिवार दूषित पानी पीने के बाद बीमार पड़े हैं।

सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए

राहुल गांधी ने कहा कि यह स्थिति केवल इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों में यही हालात हैं। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। इस पूरे मामले में कोई न कोई जिम्मेदार होना चाहिए। जिन लोगों का इलाज हुआ है और जिनकी मौतें हुई हैं, उनके लिए सरकार को मुआवजा देना चाहिए।

आज भी नहीं मिल रहा साफ पानी

राहुल गांधी ने बताया कि स्थानीय रहवासियों ने उन्हें बताया कि जिस पानी की टंकी को समाधान का प्रतीक बताया जा रहा है, वह केवल एक सिंबल बनकर रह गई है। आज भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। कुछ दिनों के लिए बैन लगाया जाता है और फिर वही दूषित पानी दोबारा सप्लाई कर दिया जाता है। लोग चाहते हैं कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए और स्थायी समाधान निकाले।

राजनीति नहीं, मदद करने आया हूं

राजनीति करने के सवाल पर राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि वे यहां किसी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि पीड़ितों की मदद और समर्थन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि जहां देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा, वहां उनकी आवाज उठाई जाए।
राहुल गांधी ने कहा, “मैं इनके साथ खड़ा हूं। सरकार को चाहिए कि इन लोगों को साफ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराए।”

Divyango ki Awaz

Related Articles

Back to top button