मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने होमगार्ड महानिदेशक के संदेश का वाचन किया

The Collector also read out the message of the Director General of Home Guards.

divyangokiawaz.in. Sehore

होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर सीहोर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने परेड की सलामी ली और जवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा होमगार्ड महानिदेशक के संदेश का वाचन भी किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने होमगार्ड और एसडीईआरएफ सैनिकों के मेधावी बच्चों को चेक और वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। परेड के बाद ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों और अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियों जैसे रस्साकसी, दौड़ और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आकर्षक मार्चपास्ट निकाला: कार्यक्रम में परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर अशोक पाटीदार ने किया। एएसआई सीएस चंदेरिया ने टू आईसी के रूप में परेड का संपादन किया। कार्यक्रम में संदेश वाचन के बाद आकर्षक मार्चपास्ट निकाला गया। इसमें 2 होमगार्ड प्लाटून, एक सिविल डिफेंस महिला प्लाटून, एक सिविल डिफेंस पुरुष प्लाटून, ऑक्सफोर्ड स्कूल बैंड और एसडीईआरएफ वाहन परेड सम्मिलित हुए। सभी प्लाटूनों ने कदमताल मिलाते हुए मंच के सामने से गुजरकर सलामी दी। कार्यक्रम में पीसी महेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Divyango ki Awaz

Related Articles

Back to top button