दिव्यांग कल्याण विकास परिषद संपूर्ण भारत के उत्कृष्ट कार्यदिव्यांगों की आर्थिक स्थिति सुधारीदिव्यांगों को मिली कामयाबीदिव्यांगों को शासन की योजना का दिलवाया लाभ

चंदा चौहान प्रदेश महिला मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Chanda Chauhan appointed as State President of State Women's Front Cell

dka. भोपाल

नए साल का पहला दिन दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत के लिए शानदार रहा। सीहोर, भोपाल के बाद देवास में भी संगठन अपनी शाखाएं फैला रहा है। संगठन में नारी शक्ति भी विशेष रुचि दिखा रही है ताकि दिव्यांग लोगों की अधिक से अधिक मदद हो सके। इसी उद्देश्य के साथ दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत के द्वारा देवास निवासी चंदा चौहान को प्रदेश महिला मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन आशा करता है कि आप संगठन को आगे बढ़ाने एवं महिलाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने में योगदान देगी।

इसी तरह छतर सिंह गहलोत जिला बड़वानी को दिव्यांग कल्याण विकास परिषद के द्वारा प्रदेश महामंत्री के पद पर काबिज किया है तो वहीं कमल किशोर राठौड़ जी 172 आंचल नगर पिपलियाना इंदौर को प्रदेश संरक्षक बनाया है। इनकी नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत सिंह तंवर, राष्ट्रीय सचिव अजमेर पाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेश मेवाड़ा ने हर्ष व्यक्त किया है। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Divyango ki Awaz

Related Articles

Back to top button