मध्यप्रदेश

भोपाल मंडल ने 1414 ऑनलाइन दिव्यांग रेलवे रियायत कार्ड जारी किए

Bhopal Division issues 1414 online Divyang Railway Concession Cards

दिव्यांगजनों के रेलवे रियायत कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा

DKA. भोपाल

शारीरिक रूप से दिव्यांग यात्रियों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के लिए भोपाल रेल मंडल लगातार प्रयासरत है। मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में इस वितीय वर्ष 2025-2026 में कुल 1414 रेलवे दिव्यांग जारी किये गये।

रियायत कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है जिससे दिव्यांगों को अनावश्यक परेशानी का सामना ना करना पड़े। दिव्यांग अभी भी जानकारी के अभाव में इस ऑनलाइन आवेदन सुविधा का पूरी तरीके से लाभ नहीं ले पा रहे है। साथ ही निर्धारित प्रकिया के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन न करने, गलत आवेदन, अपूर्ण आवेदन, सही दस्तावेज को संलग्न न करने के कारण ऑनलाइन आवेदन अस्वीकृत होते है। दिव्यांग आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म भरते अथवा जानकर सहयोगी से भराते समय सावधानीपूर्वक सही जानकारी एवं उपयुक्त दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अन्यथा आवेदन अस्वीकृत हो जायेंगें।

दिव्यांग ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन- दिव्यांग रियायत कार्ड बनवाने के लिए सभी दस्तावेजों की प्रतिलिपियों की स्वप्रमाणित कर ऑनलाइन वेबसाइट https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर अपलोड करें। दिव्यांग सेल प्रभारी श्रीमती ज्योति तिवारी एवं कर्मचारी श्री आकाश मीना द्वारा आवेदक के अपलोड किये गये सभी दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद कार्ड जारी किया जाता है, जिसकी सूचना प्रार्थी को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है।

सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि रेल रियायत कार्डों के माध्यम से दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट के साथ-साथ नियमानुसार परिचारक के साथ यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाती है। भोपाल रेल मंडल का यह कदम सरकार द्वारा दी जा रही रियायतों का लाभ अधिक से अधिक योग्य यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। दिव्यांग यात्रियों के हित में इस प्रकार के प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Divyango ki Awaz

Related Articles

Back to top button