देश

सीएम योगी ने पीएम मोदी की जीरामजी की खूबी गिनाईं

CM Yogi enumerated the qualities of PM Modi's Jiramji.

DKA. लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और उनका INDIA गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून (VB-G RAM G एक्ट) को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि देश के हित में, मजदूरों, किसानों और गांवों के विकास के लिए उठाए गए इस अहम कदम का समर्थन और स्वागत करने के बजाय-जिसके लिए INDIA गठबंधन को प्रधानमंत्री और NDA का आभार व्यक्त करना चाहिए था, वे खुलेआम अपनी पुरानी भ्रष्ट प्रथाओं का समर्थन कर रहे हैं।

आदित्यनाथ ने 2026 की पहली कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने पीएम मोदी की जीरामजी की खूबी गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि जीरामजी में रोजगार की गारंटी है। वीबी-जी राम जी से पार्दिशता बढ़ेगी।

अगर हम VB-G RAM G एक्ट की विशेषताओं को देखें, तो यह एक महत्वपूर्ण कानून है जिसे पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने, गारंटी देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी संपत्ति बनाने, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे में वृद्धि हो, के लिए पारित किया गया है।

Divyango ki Awaz

Related Articles

Back to top button